Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, लखनऊ।संगमनगरी प्रयागराज में आठ दिन के अंदर एक ही परिवार के लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गहरा दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के जिला प्रशासन के साथ ही शीर्ष पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच का निर्देश देने के साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिले के शीर्ष अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सामूहिक हत्याकांड में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना को लेकर एक ट्वीट किया है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या की खबर अति-दु:खद, निन्दनीय व चिन्ताजनक है। सरकार इस घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। 

प्रयागराज के गंगापार में शुक्रवार रात एक परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी गई। घर में सो रहे परिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, दो बेटियों और बहू की धारदार हथियार से मार डाला गया। बेटी और बहू से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर पड़ताल कर रहे हैं। सामूहिक हत्याकांड थरवई थाना क्षेत्र खेवराजपुर गांव में हुआ है। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!