Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारियों को बारिश के कारण नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य पहुँचाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल आंधी-तूफान तथा तेज बारिश के कारण हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के संबंध में जिलाधिकारियों को इसका आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने आंधी-तूफान, बारिश व आकाशीय बिजली की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीडि़त व्यक्तियों या फिर परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जरा सी भी लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए। सभी घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस काम में सभी को सहायता प्रदान करने के लिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के संबंध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को सोमवार को तेज आंधी तथा बारिश के कारण जनहानि के साथ अन्य नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उनका निर्देश है कि सभी जिलाधिकारी तत्काल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आंकलन करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ वहां पर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए सभी मण्डलायुक्तों को भी निर्देशित जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आपदा के संबंध में अधिकारियों को जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!