Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधते हुए कहा, ‘खून से सनी टोपी है लाल’

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 फ़रवरी 2022, बुधवार, मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा जिले के छाता विधानसभा क्षेत्र के तरौली में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने ब्रज की धरती को प्रणाम करने के साथ संबोधन शुरू कियाा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। ब्रज के समग्र विकास को कार्य हो रहा है। बिना भेदभाव के कार्य किये जा रहे हें। बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार कार्य कर रही है। कोरोना काल खंड में पहली बार प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं। तीसरी लहर समाप्ति की ओर है। ये लहर भी एक एक हफ्ते में खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस का व्यक्ति कोरोना काल में नहीं था। भाजपा सरकार या कर्यकर्ता ही सेवा कर रहे थे और जो उस संकट में साथ नहीं थे वे अब चुनाव में दिखाई दे रहें तो अवसरवादी हैं। जनता ने उन्हें मौका नहीं देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को फ्री में उपचार, वैक्सीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिये बिना कहा कि वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे, जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। वैक्सीन लेने वाला हर वोट कमल के निशान पर जाए। जब वो सत्ता में थे कोसी में दंगा करवाते थे। सपा सरकार में सबसे पहले दंगा कोसी में हुआ। न्याय मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाया गया। सपा की सदा से नीति रही दंगों की। रामभक्तों की निर्मम हत्या भी इनकी नियत है। खून से इनकी सनी टोपी लाल है। कोरोना में भी नकारात्मक रवैया था। मैंने सीएम के रूप में जिम्मेदारी मानी। मुझे सीएम जनता के आशीर्वाद से पार्टी ने बनाया तो उसके संकट में चुप कैसे बैठ जाऊं। अगर 25 करोड़ लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो बेकार हैं। हमने इसे अपना धर्म समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद था। दूसरी लहर को नियंत्रित किया। तीसरी नियंत्रित है। कोरोना सदैव के लिए समाप्त हुआ। 45 लाख गरीबों के मकान बनवाये। पीएम ने 80 लाख परिवारों के लिए मकान बनवाने की व्यवस्था बजट मेंकी। चीनी मिल के लिए पैसा भी दिया। स्वीकृत किया।

विदित रहे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कान्हा की नगरी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दूसरी जनसभा दोपहर तीन बजे गोवर्धन में बाचेलाल का मैदान, बस अड्डे के सामने करेंगे। इसके बाद वह शाम 4:00 बजे मथुरा के बीएन पोद्दार इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!