Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में सभी जगह पर पूजा पंडालों के निर्माण में सभी सुरक्षा का पूर्णतया पालन करने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अक्टूबर 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार बढ़ती दुर्घटना के बीच में सभी का संज्ञान लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद मार्मिक अपील भी कर रहे हैं। भदोही के सहसेपुर में दुर्गा पूजा के पंडाल में जनरेटर के शार्ट सर्किट से लगी आग में 5 की मौत की घटना के बाद से बेहद मर्माहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी जगह पर पूजा पंडालों के निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही भदोही के सहसेपुर के दुर्गा पंडाल में आग लगने के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी जगह पर पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि प्रशासन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए। सभी जगह पर विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं/दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!