Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के काफिले पर हुए हमले की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कड़े शब्दों में की निंदा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 11 दिसम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला अत्यंत कायराना हरकत है। इसकी जितने भी कड़े शब्दों में निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि विरोध के स्वर सुनना ही लोकतंत्र है, लेकिन बंगाल की सरकार हर हाल में विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लोकतंत्र में ऐसी घटना के लिए कोई स्थान नहीं है। इसका बंगाल की जनता बखूबी जवाब देगी। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा की लोकतंत्र में विरोध जायज है, लेकिन सुनियोजित साजिश के तहत जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया, उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल में पहले भी टीएमसी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं और राष्ट्रवादी व्यक्तियों पर हमले किए गए और बड़ी संख्या में उनकी हत्याएं की जा रही हैं। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश की लहर है। ममता बनर्जी के इशारों पर पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा और आरएसएस कार्यकर्त्‍ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखकर ममता बनर्जी बौखला गई हैं। इसीलिए इस तरह की घटनाओं को टीएमसी सरकार अंजाम दे रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!