Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “अब सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत, अब लॉकडाउन की जरूरत नहीं”

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2020, शनिवार। पिछले कुछ समय से राज्य में कोविड संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि अब सभी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने तुरंत फिर लॉकडाउन की संभावना से इन्कार किया।

 उत्तराखंड में कोविड संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिन राज्य में एक-एक हजार से ज्यादा और शुक्रवार को 995 संक्रमित व्यक्ति सामने आए। चिंताजनक बात यह है कि अब एक्टिव केस भी नौ हजार से ज्यादा हो चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में कहा कि निश्चित रूप से पिछले कुछ दिनों से कोविड संक्रमण के मामले बढ़े हैं। हालांकि इसका एक कारण टेस्टिंग ज्यादा होना भी है। अब जागरूकता नितांत जरूरी है। मास्क, सैनिटाइजर और सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन करने से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तैयारियां पूरी हैं। निजी अस्पतालों को वेंटीलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार की कोशिश होम आइसोलेशन को बढ़ावा देने की है। कुछ भाजपा विधायकों के फिर से लॉकडाउन लागू किए जाने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र सरकार और आइसीएमआर द्वारा जारी एडवाजरी का ही अनुपालन करती है। अगर विशेषज्ञ लॉकडाउन की राय देते हैं तो सरकार इस संबंध में विचार कर सकती है। हालांकि फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई जरूरत नहीं है। लॉकडाउन समाधान नहीं है। इसकी बजाए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!