मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने परेड ग्राउंड से स्मार्ट बसों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं। यह रूट 32 किमी० का है। इसके लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में बने स्मार्ट टॉयलेट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक स्मार्ट बस से सफर किया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है।
सीईओ स्मार्ट सिटी/ जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन बसों की बैट्री पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी0 चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र एवं रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सेलाकुई से रायपुर रूट की कुल दूरी 31 किलोमीटर है। रूट पर कुल 5 बसें चलायी जायेंगी, जो 46 स्टापेज पर यात्रियों को चढ़ायेंगी व उतारेंगी। बसों का संचालन सुबह छ: बजे से शाम छ: बजे तक किया जाएगा।
[box type=”shadow” ]रायपुर से सेलाकुई रूट के स्टापेज(ठहराव):
1.रायपुर, 2. हाथीखाना चौक, 3. किद्दूवाला, 4. डोभाल चौक, 5. छ: नंबर पुलिया, 6. नत्थनपुर चौक, 7. सूचना का अधिकार भवन, 8. पर्ल एवेन्यू होटल, 9. रिंग रोड डाइवर्जन, 10. एनडब्लूटी कॉलेज, 11. काली मंदिर, 12. डीआरडीओ, 13. सहस्रधारा चुंगी, 14. रायपुर चुंगी, 15. सर्वे चौक, 16. दर्शनलाल चौक, 17. घंटाघर, 18. प्रभात सिनेमा, 19. नटराज सिनेमा, 20. बिंदाल पुल, 21. यमुना कॉलोनी चौक, 22. किशननगर चौक, 23. आइएमए ब्लड बैंक, 24. बल्लूपुर चौक, 25. एफआरआइ मेन गेट, 26. एफआरआइ कॉलोनी, 27. पंडितवाड़ी, 28. आइएमए, 29. होशियार सिंह जिम, 30. दून प्रेसीडेंसी स्कूल, 31. प्रेमनगर, 32. उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, 33. नंदा की चौकी, 34. राज्य महिला आयोग, 35. उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी, 36. सुद्धोवाला, 37. हिलग्रोव स्कूल, 38. झाझरा बालाजी धाम हनुमान मंदिर, 39. दून ग्लोबल स्कूल, 40. शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड रिसर्च, 41. धूलकोट रोड, 42. हनुमान मंदिर सेलाकुई, 43. शिव मंदिर सेलाकुई, 44. सिडकुल गेट 1, 45. सिडकुल गेट 2, 46. अंबर इंटरप्राइज
किराया:
किराया पहले 4 किमी० तक 10 रुपये होगा तथा इसके उपरान्त हर 3 किमी० के लिए 3 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह 30 से 35 किमी० तक के लिए 50 रुपये तथा 35 किमी० से अधिक के लिए अधिकतम किराया 10 रुपये होगा। [/box]
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ आदि उपस्थित थे।
![]()
