Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राजकीय दून मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल के नए ओपीडी भवन में चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को राजकीय दून मेडिकल कालेज में औचक निरीक्षण को पहुंच गए। यहां उन्होंने अस्पताल के नए ओपीडी भवन में चल रहे निर्माण कार्य लंबे समय से पूरे नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समय पर सभी कार्य पूरे करवाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दून मेडिकल कालेज अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे तो अधिकारी और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री सीधा नई ओपीडी पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी बिल्डिंग और आपरेशन थिएटर बिल्डिंग का कार्य समय पर पूरा न होने को लेकर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को पूरा करें। ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी न हो। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कोरोना और अन्य बीमारियों के मरीजों के इलाज में जुटे डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. केसी पंत, निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!