Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री की सीट को लेकर हुआ मंथन, 7 विधानसभा सीटों पर हुई चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विधानसभा की रिक्त चल रही गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सरकार और संगठन के मध्य शुक्रवार को देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री की सीट को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए सात सीटों पर संभावनाएं तलाशी गईं। अलबत्ता, गंगोत्री पर विशेष फोकस रहा। बताया गया कि मुख्यमंत्री की सीट के लिए केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि 19 जून को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चिंतन शिविर का आयोजन, कोरोना वारियर का सम्मान समेत अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए।

प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। संवैधानिक बाध्यता के अनुसार उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है। इसे देखते हुए सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मौजूदगी में हुई सरकार और संगठन के मध्य समन्वय बैठक में भी तीरथ के लिए गंगोत्री के अलावा विधानसभा की चौबट्टाखाल, धर्मपुर, यमकेश्वर, बदरीनाथ, लैंसडौन, कोटद्वार व भीमताल सीटों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि गंगोत्री सीट को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। तय किया गया कि केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद ही मुख्यमंत्री के लिए सीट का निर्धारण किया जाएगा।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों चिंतन शिविर, कार्यसमिति की बैठक, जिलों में कोरोना वारियर का सम्मान और कोरोना में सेवा कार्य के दौरान खुद या अपनों को खो चुके पार्टीजनों के घर जाकर ढांढस बंधाने के संबंध में चर्चा की गई।

कौशिक ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 जून को वर्चुअल माध्यम से होगी। चिंतन शिविर इस माह के आखिर अथवा अगले माह प्रथम सप्ताह में होगा। इसके लिए प्रदेश महामंत्री जल्द ही स्थल का निर्धारण करेंगे। फिलहाल चिंतन बैठक के लिए अल्मोड़ा जिला संभावित है, मगर यह किसी अन्य स्थान पर भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कोरोना वारियर के सम्मान और कार्यकर्त्‍ताओं से संपर्क के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर धरना-प्रदर्शन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का धरना-प्रदर्शन जानबूझकर हकीकत से आंख चुराने जैसा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी का असर देश के घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत तेल आयात करता है। इसका असर जरूर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस इस पर शोर मचाने की बजाए कांग्रेस शासित प्रदेशों में वैट की दर घटाकर जनता को राहत देने का कहीं भी कोई उदाहरण सामने नहीं आया।

बैठक में सरकार के कामकाज के साथ ही सांगठनिक कार्यों पर भी विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेद्र भंडारी, कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!