Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया पिछली सरकार के विवादित फैसलों पर गौर करना शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार,  देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में नई सरकार ने अपने नए फैसलों में स्वतंत्र वजूद का अहसास कराना शुरू कर दिया है। सरकार के निशाने पर पिछली त्रिवेंद्र सरकार के वे फैसले भी हैं, जिन्हें लेकर विवाद की स्थिति रही अथवा जनता के बीच सकारात्मक संदेश नहीं गया। मंत्री परिषद की पहली बैठक में ही ऐसे फैसलों पर कैंची चलाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ताजा मामले में हरिद्वार में होने वाले कुंभ में आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त करने, गैरसैंण कमिश्नरी बनाने की घोषणा पर जनभावना के हिसाब से कदम उठाने और देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार करने के संकेत देकर अपने इरादे भी जता दिए हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्री परिषद ने पहला बड़ा फैसला लाकडाउन के दौरान कोरोना महामारी और आपदा प्रबंधन एक्ट में दर्ज मुकदमों का वापस लेना रहा। दरअसल, लाकडाउन के दौरान दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार को आलोचना का शिकार होना पड़ा है। खासतौर पर कांग्रेस समेत सभी विपक्ष दलों ने उस दौरान जितने भी राजनीतिक कार्यक्रम किए, तकरीबन उन सभी में महामारी व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज किए गए। दूसरी ओर भाजपा व सहयोगी दलों के कार्यक्रमों पर एक्ट के तहत शिकंजा नहीं कसने को लेकर विपक्ष सवाल खड़े करता रहा है। ऐसे मुकदमों की संख्या तकरीबन 4800 के आसपास है। मुख्यमंत्री ने इन मुकदमों को वापस लेकर विपक्ष के हमले की धार को भी कुंद किया है।

त्रिवेंद्र सरकार ने वर्ष 2017 में सभी जिलों में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण गठित किए थे। इससे सुदूर पर्वतीय गांवों में मकान बनाने में लोगों को परेशानी होने लगी थी। लगातार इसका विरोध चल रहा था। यहां तक कि मामला विधानसभा में भी दो बार उठा। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों पर गठित समिति ने भी इन प्राधिकरणों को समाप्त करने की संस्तुति दी थी लेकिन सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई थी। अब मुख्यमंत्री ने आते ही इन पर निर्णय लेकर जनहित के मसलों पर फोकस रहने के इरादों को स्पष्ट कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!