Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2022, सोमवार, काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा डॉ. बोहरा की शामली क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निजी अस्पतालों के सहयोग से सभी को स्वास्थ्य की गारंटी मिले, साथ ही अटल आयुष्मान भारत योजना से ज्यादा से ज्यादा चिकित्सालय जुड़े, ताकि आम नागरिकों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य जगत के सभी अस्पतालों से पूर्व से ही इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य गारंटी के सपने को साकार करते हुए आयुष्मान भारत योजना लांच की है, जिसमें सालाना 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कोरोना काल में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की देखभाल की गई जोकि प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के बड़ रहे मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता को भी कोरोना के प्रति पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि यद्यपि राज्य की शत प्रतिशत जनता को प्रथम डोज लग चुकी है तथा द्वितीय डोज भी शत प्रतिशत लगने की कगार पर है, उन्होंने कहा बूस्टर डोज भी राज्य में लगाने का कार्य किया जा रहा है परंतु फिर भी जनता को एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना चाहती है । पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त राज्य को बनाना हमारा उद्देश्य है जिसके लिए 1064 नंबर लांच किया गया है जिस पर कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा इस संबंध में भ्रष्टाचार पर अभी तीन बड़ी कार्यवाही की गई है जबकि कई शिकायतें सर्विलांस पर हैं। उन्होंने कहा हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। साथ ही सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बड़ाकर 500 रुपए कर दिया है। नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वादा किया है जो पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में हो तथा राज्य सुख शांति व समृद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहे यही हमारी संकल्पना है, हमारी सरकार का “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

इस दौरान कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, महेश जीना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के अलावा डॉ. अर्जुन बोहरा, दान सिंह नेगी, डॉ. मोनाल बोहरा, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!