Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भू-कानून में संशोधन को लेकर की गईं संस्तुतियों पर मुख्यमंत्री धामी विस्तार से करेंगे मंथन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सचिवालय में भू-कानून में संशोधन को लेकर की गईं संस्तुतियों पर विस्तार से मंथन करेंगे। भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण को गठित समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ शासन के आला अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। समिति की संस्तुतियों का दोबारा विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण को पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। 80 पृष्ठों की इस रिपोर्ट में समिति ने 23 बिंदुओं पर संस्तुतियां की हैं। समिति ने हिमाचल की तर्ज पर कुछ मामलों में भूमि कानून में संशोधन करने का सुझाव भी दिया है।

अब समिति की संस्तुतियों के साथ ही रिपोर्ट का विस्तार से प्रस्तुतीकरण मुख्यमंत्री के समक्ष किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में अनौपचारिक रूप से सचिवालय में सायं करीब पांच बजे बैठक बुलाई है। बैठक में समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार समेत समिति के सदस्य, मुख्य सचिव डा एसएस संधु समेत शासन के आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा।

समिति के सदस्य और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भू-कानून को लेकर समिति की संस्तुतियों पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अब भी सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भू-कानून के प्रति गंभीर और संवेदनशील है तो जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भू-कानून का माडल ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंप सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!