Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सप्ताह में 2 दिन जिलों के प्रवास पर रहेंगे, आज रुड़की में कार्यकर्ताओं कोकरेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2022, रविवार,  देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को जिलों के प्रवास पर रहेंगे। भ्रमण के दौरान वह जिलों में विकास कार्यों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। यही नहीं, मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों में विद्यार्थियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की के नेहरू स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें भी होंगी।

अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि जिलों में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रमों के लिए विधानसभावार कुल धनराशि, जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण, लाभार्थीपरक योजनाओं की योजनावार अनुमोदित संख्या, विधानसभावार प्रस्तावित मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची व लागत आदि का विवरण भ्रमण से पहले तैयार कर लिया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इससे संबंधित विवरण की प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें अपराह्न में आयोजित की जाएं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की के नेहरू स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकारिणी की ओर से मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा की नवनियुक्त सदस्य डा. कल्पना सैनी का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को लेकर नेहरू स्टेडियम में तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!