Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुजरात के गांधीनगर में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सम्मिलित

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे।

मुख्यमंत्री धामी रविवार दोपहर रुड़की में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद वह सोमवार सुबह गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।

गुजरात सचिवालय, गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह शाम को दिल्ली लौट आएंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी नेताओं से भेंट कर सकते हैं।

राज्यपाल ने किया वीर सावरकर पुस्तक का विमोचन

वहीं उत्‍तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर द्वारा लिखी गई पुस्तक वीर सावरकर का विमोचन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वीर सावरकर ने देश के लिए कई यातनाएं सहीं। इस पुस्तक के माध्यम से उनके विचारों को जीवित किया गया है।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि अंग्रेजों ने विखंडन की नीति से काम किया, लेकिन वीर सावरकर अखंड भारत की संकल्पना को साकार करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कई तथ्य ऐसे हैं, जिन्हें हमें जानने नहीं दिया गया, लेकिन आज हम स्वतंत्र भारत में हैं, इसलिए हमें हमारे पूर्वजों के बारे में जानने की जिज्ञासा होनी चाहिए।

अपनी जड़ों को पहचानना बेहद जरूरी

प्रत्येक देशवासी को अपनी जड़ों को पहचानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से विकसित हो रहा है। स्वाधीनता के अमृत काल में जब हमारा देश सौ साल पूरे करेगा, हम विकसित राष्ट्र होने के साथ ही विश्व गुरु के रूप में दुनिया भर में शिखर पर होंगे।

पुस्तक के लेखक व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने पुस्तक का सार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कार्यक्रम समन्वयक कर्नल राजीव रावत (सेनि) समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!