Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँविशेष

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी बोले पीएम मोदी मेरे आदर्श, उनके हाथों में सुरक्षित है संपूर्ण भारतवर्ष

“विकल्प रहित संकल्प” लेकर हम प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने की ओर बढ़ रहे हैं : मुख्‍यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। आज देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तराखंड की 18 हजार करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। इस दौरान उन्‍होंने विजय संकल्‍प रैली को संबोधित किया। इससे पहले मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देहरादून पहुंचकर विकास की इस यात्रा को और अधिक गति देने जा रहे हैं। हम आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा सुरक्षित आपके हाथों में संपूर्ण भारतवर्ष है, आपके आशीष से ही संवरता तरूण प्रदेश है, आपके आह्वान पर करोड़ों जन चल पड़े स्वयं पर विश्वास दृढ़कर, विकास पथ पर बढ़ चले आपके अनुराग पर पर्वतजनों को नाज है, आगमन से आपके पुलकित पर्वत राज है। सीएम धामी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारा देश नरेन्‍द्र मादी के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल एवं समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर हमेशा बना रहे, जिससे आपके नेतृत्व में भारत नित नई ऊँचाईयों को प्राप्त करता रहे।

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा विकास का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसको प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं से लाभ न मिल पाया हो। आपकी सोच व्यापक रही है, यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदर्शित होता है। भगवान श्रीराम मानव दर्शन के साक्षात आदर्श प्रतिबिंब हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य जो वर्षों से लंबित था वह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र के चमत्कारिक नेतृत्व में एक अद्भुत आकार ले रहा है। कहा कोविड-19 काल में जहां विश्व के बड़े से बड़े देश असहाय हो गए, वहीं आपके कुशल नेतृत्व में भारत न केवल महामारी का सामना करने में सफल रहा, बल्कि विश्व के अन्य देशों को भी भारत मे निर्मित वैक्सीन देकर हमने ‘विश्व गुरु’ होने का अपना दायित्व निभाया।

सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में पिछले पांच वर्षों में करीब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिये स्वीकृत हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र उत्तराखंड के विकास और यहां से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर पूर्ण गंभीरता से निगरानी रखते हैं और ये जग जाहिर है कि देवभूमि से आपकी अटूट आत्मीयता कितनी घनिष्ठ है।

मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां के जवानों ने हमेशा मां भारती के शीश को ऊंचा उठाए रखने का कार्य किया है। मुझे गर्व है कि मेरे जैसे एक सामान्य परिवार से आने वाले सैनिक पुत्र को मुख्य सेवक के रूप में इस माटी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा-शीघ्र ही चुनाव आने वाले हैं और आप देखेंगे ऐसे समय पर ये स्वार्थी तत्व अपना असली रूप दिखाएंगे। यह सोचनीय है कि हमेशा सनातन संस्कृति के प्रतीकों का अपमान करने वाले ऐसे लोग चुनावों के समय मंदिरों में भागे भागे फिरते हैं। उन्होनें कहा कि हमारे देश में कुछ स्वार्थी तत्व दीमक के समान हैं जिन्होंने अपने परिवार का तो विकास किया परन्तु देश को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमें ऐसे तत्वों से सावधान रहना है क्योंकि ये आज भी परिवार और परिवारवाद की राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाए हैं।

“हमारे प्रदेश में भी ऐसे दल और नेता हैं जो साढ़े चार वर्षों के बाद पुनः सक्रिय होकर जनता को बरगलाने में जुटे हुए हैं, हालांकि मैं उनका पूरा सम्मान करता हूँ पर ये नहीं भूल पाता हूँ कि जब वे सरकार में थे तो भष्टाचार के मसीहा साबित हुए थे। ये सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगने वाले भी विशुद्ध रूप से देश के दुश्मन ही हैं। ऐसे लोग आजकल आप लोगों के बीच आकर चिकनी चुपड़ी बातें कर रहे होंगे, पर आप इन्हें अपने वोट की चोट से ही माकूल जवाब दे सकते हैं।” : मुख्‍यमंत्री धामी

सीएम धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निर्देशन में जब राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष को मना रहा होगा तब उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने। हमें विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम इस लक्ष्य को अवश्य हासिल करेंगे। हमारा उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी गति को बनाए रखने के लिए जरूरी है डबल इंजन की सरकार का कायम रहना। जिससे प्रदेश का विकास निर्बाध गति से होता रहे।

हमारा संकल्प है विकास का, हमारा संकल्प है उन्नति का, हमारा संकल्प है समृद्धि का, हमारा संकल्प है प्रगति का, हमारा संकल्प है श्रेष्ठता का
यही “विकल्प रहित संकल्प” लेकर हम प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने की ओर बढ़ रहे हैं।

अंत में सीएम धामी ने कुछ पंक्‍तियों से अपना भाषण खत्‍म किया।
निर्भय हो निज कर्मक्षेत्र में रूकें न हम, बढ़ते ही जायें,
विजय शिखर पर दृढ़ प्रतिज्ञ हों हम, सदैव चढ़ते ही जायें,
भय से कातर हों न कभी हम, नहीं निराशा मन में लायें,
करें पूर्ण निज ध्येय निरंतर, जीवन का पुरूषार्थ दिखायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!