Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुँचाना” : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना है। इसके लिए सरकार अंतिम छोर के गांव-गांव व घर-घर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

मुख्यमंत्री ने यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के सवाल पर कहा कि जो भी संकल्प लिए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। यह प्रदेश पक्ष-विपक्ष सबका है, सरकार सभी का सहयोग लेते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी।

बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से दूसरी बार सरकार बनाने का मौका देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें नमन करते हैं।

“सरकार का संकल्प राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने, इसके लिए सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र के साथ कार्य किया जाएगा। सरकार इस मंत्र को अंगीकार करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ चीजों को सरल करेगी। समस्याओं का भी जो उचित समाधान होगा, उसे किया जाएगा।” : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के अनुसार आने वाला दशक, उत्तराखंड का दशक है। प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार आने वाले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है।

भाजपा ने सरकार बनाने से पहले जो भी संकल्प लिए हैं, उन पर अभी से ही काम करना शुरू कर दिया गया। इस कड़ी में गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में जो भी योजनाएं चल रही हैं, उन पर काम तेज किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार डबल इंजन बनकर इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि बहुत सी ऐसी योजनाएं भी हैं, जो अन्य राज्यों के साथ मिलकर बनाई जा रही हैं। कार्यक्रम में इन राज्यों से मुख्यमंत्री व मंत्री आए थे, उन सभी से इस संबंध में बात की गई है। सभी ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!