Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ नैना देवी मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र कार्यालय का विस्तारीकरण एवं पुलिस ट्रांज़िट हॉस्टल नवीनीकृत कार्यालय का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2022, सोमवार, नैनीताल। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सुबह माँ नैना देवी मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कहा कि कुमाऊँ के धार्मिक पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार मानस खंड कॉरिडोर स्थापित करने जा रही है। सरकार द्वारा कॉरिडोर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। प्रथम चरण में कुमाऊँ के सभी जिलों के धार्मिक स्थलों को विकसित व सुविधा मुहैया करने के लिए का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही कुमाऊँ के पौराणिक व ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा जिसके बाद चारधाम की तर्ज पर इन धार्मिक स्थलों तक देश भर से भक्तों और पर्यटक और को लाया जाएगा। सरकार द्वारा मानस खंड कॉरिडोर तक पर्यटकों को लाने के लिए सड़क और हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है जल्द ही कुमाऊँ के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के मंदिरों को धार्मिक सर्किट से जोड़कर उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र कार्यालय का विस्तारीकरण तथा पुलिस ट्रांज़िट हॉस्टल नवीनीकृत कार्यालय का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान बेडू (पहाड़ी अंजीर) की जमकर तारीफ की है जिस पर धामी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सरकार द्वारा पहाड़ में बागवानी की तरफ भी तेजी से काम किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा बागवानी का बजट भी बढ़ा दिया है जल्दी ही पहाड़ों में कीवी व सेब मिशन को एक नया स्वरूप दिया जाएगा जिससे पहाड़ के काश्तकारों की स्थिति बेहतर होगी। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री कार से हल्द्वानी पहुँचे तथा हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या,राम सिंह कैड़ा, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, डॉ अनिल कपूर डब्बू,दया किशन पोखरिया, नितिन कार्की, शुभम कुमार, मनोज जोशी, दीपक मेलकानी, ध्रुव रौतेला, अपर जिलाधिकारी शिवचरण दिवेदी, अशोक कुमार, तहसीलदार नवाजिश खालिक, सीओ विभा दीक्षित समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!