Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री भद्रराज देवता के मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री भद्रराज देवता के मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भद्रराज मेले के लिए राजकीय मेले की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। दुधली-डिगोली मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए इसी वित्तीय वर्ष में धनराशि स्वीकृति की जाएगी। श्री भद्रराज मंदिर में पेयजल एवं विद्युत की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता में रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा की इस क्षेत्र की विभिन्न मांगों का परीक्षण कर उचित समाधान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले मेले मिलन के केंद्र होते थे। आज ज्ञान और विज्ञान की प्रगति से हर सुविधा आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन हमें अपनी पुरानी संस्कृति और परम्पराओं को बचाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान हमारी संस्कृति, अध्यात्म एवं परम्पराओं को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। श्री केदारनाथ में अनेक पुनर्निर्माण के कार्य हुए है। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य की विकास यात्रा को सबके सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। कोरोना काल में हर वर्ग को राहत देने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया गया। 184000 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी मन्नू मल्ल, ओपी उनियाल, भद्रराज मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह तोमर, सचिव शिवराज सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!