Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट-पूर्व संवाद (कुमाऊँ मण्डल संवाद) में किया प्रतिभाग

यह बजट आम आदमी का बजट होगा : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2022, रविवार, नैनीताल (सूचना)। कल शनिवार, 14 मई 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निधारित समयानुसार नैनीताल के कैलाखान हैलीपैड में पहुँच कर नैनीताल राज्य अतिथि गृह में बजट 2022-23 के निर्माण में कुमाऊँ मण्डल संवाद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के समूह के साथ बजट-पूर्व संवाद में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर  वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, वित्त सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम मौजूद थे।

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से आये स्टेकहोल्डर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी का बजट होगा यह तभी होगा जब आप लोगों के साथ संवाद के तहत आप अपने सुझाव देंगे कि किस क्षेत्र में प्रदेश के विकास के लिए कार्य किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों की बजट बनाने में एक अहम भूमिका होगी, प्रदेश में होम स्टे सरकार की पहली प्राथमिकता है, जिसके तहत प्रदेश में 3600 होमस्टेट पंजीकृत है और आगे भी होम स्टेट को प्राथमिकता दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा, इसके तहत इस वर्ष सभी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के लिए पर्यटन, शिक्षा, रोजगार आदि के लिए अच्छा वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि चुनौतियाँ तो बहुत है लेकिन हम सभी को मिलकर उनका समाधान करना होगा ताकि जो जिस क्षेत्र से जुड़े हैं उनमें प्रगति की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है जिसके तहत प्रधानमंत्री द्वारा 1500 से भी अधिक कठोर नियमों को सरलीकरण करते हुये आम जनमानस के हित में कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रानीबाग पुल, नैनीताल से देहरादून चौड़ीकरण, धामपुर से नगीना अफजलगढ़ के मार्गों को भी चौड़ीकरण किया जायेगा ताकि यातायात हेतु सड़के सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र की समस्याओं को पूरा करने का प्रयास कर रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों से कहा कि जो जिस क्षेत्र से जुड़े है वे प्लान सुझाव बनाकर पर ईमेल uttarakhnabudget@gmail.com के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजट में सभी के विचारों को समाहित किया जायेगा तांकि प्रदेश के विकास के लिए एक अच्छा बजट मिल सके।

बजट पूर्व संवाद के अवसर पर कृषि, उद्यान, डेयरी, दुग्ध उत्पाद के प्रतिनिधियों द्वारा पशुचारा में छूट एवं अनुदान, टैक्टर ट्रॉली में छूट स्थानीय उत्पाद को अच्छा बाजार उपलब्ध कराने, साग, सब्जीयों में मूल्य निधारित मण्डीयों में पारदर्शिता, उत्तराखण्ड के जनपदों में नर्सरियों को अधिक से अधिक बढ़ावा, फल पट्टी के क्षेत्रों में जुड़े विशेषज्ञों  के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रशिक्षण एवं गुणवत्ता बीजों में छूट देने, जनपदों में सगंधन पौधालय केन्द्र बनाये जाये, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु  सुझाव दिये गये।

बजट संवाद के दौरान मेयर एवं जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा अरबन एवं लोकल क्षेत्रों के तहत बजट बनाने, पर्यटन के क्षेत्र में राज्य वित्त आयोग का बजट अधिक करने, नगर निगमों हेतु स्वच्छ एवं सफाई तथा छोटे-छोटे कार्यों के लिए अलग से बजट, आपदा के दौरान क्षति ग्रस्त क्षेत्रों में बजट बढ़ाये जाने, वेडिंग जोन निर्माण हेतु बजट, स्वरोजगार के तहत ऋण व्यवस्था में सरलीकरण आदि सुझाव दिये। बजट बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, सड़क मार्ग एवं हवाई सेवाओं से औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने, प्लास्टिक निस्तारण हेतु अनुदान योजना के तहत बजट आवंटन, राईस मिल्स में कृषकों के भुगतान हेतु अधिक बजट, जीएसटी छूट, एक्साईज ड्यूटी में छूट, औद्योगिक क्षेत्रों में नये उद्योग स्थापित करने में विद्युत शुल्क में छूट महिला सशक्तीकरण हेतु ग्रोथ सेन्टरों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन बजट, पशु संरक्षण हेतु गौशला निर्माण हेतु बजट आंवटन के सुझाव दिये गये। व्यापार मण्डल, ट्रेड, होटल, पर्यटन से जुडे प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राज्य मार्गों का सुधारिकरण, होम स्टे योजना के तहत अधिक बजट व सरलीकरण करने आदि व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव दिये।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सरीता आर्या, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली, मेयर डॉ. जोगेन्द्र पॉल सिंह रौतेला, मेयर उधमसिंह नगर राम पाल, मेयर काशीपुर उषा नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, चम्पावत ज्योति राय, अनिल कपूर डब्बू, आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्व्याल, एसएसपी पकंज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याया के साथ ही विभन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधी एवं स्टेकहोल्डर्स कसन्टेशन के प्रतिनिधी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!