Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने इन सभी मेधावियों को पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.एस.बी.टी. देहरादून के निकट एक होटल में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मेधावियों को पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर उजाला द्वारा जो मेधावी छात्र सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है, इसका उद्देश्य बच्चों को आगे अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी जिन-जिन क्षेत्रों में जायेंगे, उन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य किसी भी क्षेत्र में करें, एक लीडर की भूमिका में करें। अपने जीवन में जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें पूरे समर्पण भाव से कार्य करें। किसी भी कार्य को करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो मेधावी आज सम्मानित हुए हैं, सभी ने अपने अथक परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर बनकर अपने माता-पिता और गुरूओं को सम्मान भी बढ़ाया है। आगे चलकर यही बच्चे अपने कार्यों के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, अमर उजाला के सलाहकार सम्पादक उदय सिन्हा, अमर उजाला के राज्य सम्पादक संजय अभिज्ञान एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!