Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदिल्लीराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली की AAP सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री धामी, कहा – ‘केंद्र की योजनायें जनता तक नहीं पहुँचने दे रही AAP सरकार ‘

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवम्बर 2022, शनिवार, देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में 5 जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि दिल्ली का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। इस चुनाव में एक ओर काम करने वाले लोग खड़े हैं, जबकि दूसरी ओर भ्रम का जाल फैलाने और झूठ की बुनियाद पर सरकार चलाने वाले लोग हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 तक जहां भारत की गिनती दुनिया में एक पिछड़े देश के रूप में होती थी, वहीं वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि शक्तिशाली देश के रूप में दुनिया के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जब भारत आए तो दिल्ली में निम्न स्तर की राजनीति करने वालों ने यहां दंगे भड़काने का काम किया, जिसमें उत्तराखंड के बेटे दिलबर नेगी की हत्या की गई। सबसे शर्मनाक बात तब हुई, जब इस पूरे घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी के पार्षद का खुले तौर पर नाम आया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को सबक सिखाने का सही समय आ गया है।

देवभूमि उत्तराखंड में देखने को मिल रही है डबल इंजन की ताकत

मुख्यमंत्री धामी ने संतनगर, बुराड़ी, सादतपुर, ब्रह़्मपुरी और यमुना विहार में आयोजित जनसभाओं में कहा कि डबल इंजन की सरकार की ताकत आज देवभूमि उत्तराखंड में देखने को मिल रही है। इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण दिल्ली-देहरादून के बीच बनने वाली एलीवेटेड रोड है, जिसके निर्माण से दिल्ली से देहरादून का सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए हर क्षेत्र क्षेत्र में काम कर रही है। झुग्गी झोपड़ी, टैक्सी, रिक्शे वालों के लिए प्रधानमंत्री काम करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र की योजनाएं जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवम्बर 2022, शनिवार को भी दिल्ली में 3 जनसभाओं (एक ललिता पार्क व दो दिलशाद कालोनी में) को संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!