Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया 60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

देवप्रयाग, टिहरी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवप्रयाग ब्लॉक के जामणीखाल में कृषि सहायता ऋण मेला व नैखेरी महाविद्यालय में शौर्य दीवार का अनावरण किया। उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि प्रतापनगर से टिहरी जोड़ने वाले डोबरा-चांटी पुल के लिए 86 करोड़ की घोषणा की। वहीं परिवहन निगम की देवप्रयाग जाखणीधार बस सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की । उन्होंने राजकीय महाविद्यालय नैखरी में विज्ञान संकाय और फर्नीचर और पुस्तकें देने और बगवान पंपिंग योजना के पुनर्गठन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 10 लाख के कृषि सहायता ऋण के चेक लाभर्थियों को बांटे। जामणीखाल में आयोजित कृषि ऋण मेले में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है। कहा कि देश मे उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जहां टेलीकार्डियोलॉजी की शुरुआत इसी माह से होगी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की 17 वर्ष में इतना बजट नहीं मिला जितना सरकार ने एक वर्ष में दिया है। तीन साल में कृषि क्षेत्र में उत्तराखंड नई बुलंदियों को छुएगा। विधायक कण्डारी ने 25 सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए मुख्यंमंत्री को देवप्रयाग संगम पर पूर्ण सुरक्षा, गैस एजेन्सी, तहसील भवन निर्माण, देवप्रयाग भगीरथी के पास मैरीनड्राइव खोलने रणसोलीधार में जिलासहकारी बैक खोलने आदि की मांग की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी विमला गुंज्याल, एसडीएम नुपर वर्मा, उच्चशिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी,ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार मंडलाध्यक्ष जेपी चन्द नगराध्यक्ष शशी ध्यानी रजनीश मोतीवाला, रेखा भट्ट, कविता पंचपुरी, सुभंगी आदि मौजूद थे।

एक किमी पैदल चलकर चंद्रबदनी पहुंचे सीएम 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सिद्धपीठ चन्द्रबदनी पहुंचकर प्रदेश की सुख- समृद्धि  के लिए पूजा अर्चना की। मुख्य पुजारी पंडित शिवप्रसाद भट्ट और पुरोहित हरीश सेमल्टी द्वारा पूजा संपन्न करायी गई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उखरैयाली हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे एक किमी पैदल चलकर चन्द्रबदनी मन्दिर पहंचे। चन्द्रबदनी दर्शन के बाद राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी नेखरी में पहुंचे मुख्यमंत्री ने शौर्य दीवार का अनावरण किया।

आधा-आधूरी दिखी तैयारी

आयोजन स्थल जामणीखाल रणखेत में सुरक्षा व जनसुविधाओं की आधा अधूरी तैयारी दिखाई दी। सुरक्षा के लिये यहाँ खेत मे मेटलडिटेक्टर तो लगाया, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!