Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ

प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरूद्ध बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरूद्ध बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक दास मानसिकता एवं गुलामी के प्रतीकों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। उत्तराखण्ड के प्रति उनका लगाव सर्वविदित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभाये देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने में उत्तराखण्ड का भी योगदान है। रामसेतु के निर्माण में गिलहरी के प्रयासों के सदृश हम संकल्पबद्धता के साथ इस दिशा में सहयोगी बने हैं। प्रधानमंत्री ने देश के वीर सेनिकों का मनोबल बढ़ाने का भी कार्य किया है। देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी एक सैनिक के बेटे हैं तथा सैनिकों की समस्याओं से परिचित रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, सुश्री अद्वेत काला, रतन शाह, अनन्त विजय, अतुल विश्नोही के साथ एस.पी. कोचर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद तरूण विजय ने किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ बड़ी संख्या में सभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!