Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नए साल के शुभकामना संदेश में दिए संकेत

प्रदेश कांग्रेस संगठन के खिलाफ धारचूला विधायक हरीश धामी के तल्ख तेवर से पार्टी में बढ़ती गुटबाजी पर अंकुश लगता दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नए साल के शुभकामना संदेश में इसके संकेत दिए।

हरीश रावत ने कहा कि आओ हम सब मिलकर तकदीर बदलें। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही असोम राज्य के प्रभारी भी हैं। कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसंबर को देशभर में पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, भारत बचाओ कार्यक्रम के सिलसिले में वह असोम गए हुए थे।

गुवाहाटी में हुए उक्त कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने शिरकत की थी। इस वजह से हरीश रावत प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से देहरादून में आयोजित संविधान बचाओ, भारत बचाओ फ्लैग मार्च कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।

इस कार्यक्रम में उनके समर्थक माने जाने वाले विधायकों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। प्रदेश में मिशन 2022 पर नजर गड़ाए बैठी पार्टी में उक्त कार्यक्रम के जरिए दिखाई गई एकजुटता पर बीते रोज धारचूला विधायक हरीश धामी ने यह कहते हुए प्रहार किया कि फ्लैग मार्च कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपेक्षा की गई।

धामी को पूर्व मुख्यमंत्री के खास सिपहसालारों में शुमार किया जाता है। विधायक के उग्र तेवर से गुटबाजी के संदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अलर्ट मोड में नजर आए। नए साल पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। साथ ही अपने संदेश में उन्होंने कांग्रेस के सामने मौजूदा चुनौती का मिलजुलकर सामना करने पर जोर दिया।

प्रदेश में कांग्रेस के सामने भाजपा के प्रचंड बहुमत से पार पाने की चुनौती है। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त शेष नहीं है। ऐसे में प्रदेश में पार्टी के शीर्ष नेता में शुमार हरीश रावत ने सबको साथ मिलकर तस्वीर बदलने का आह्वान किया है। इसे नए साल में उनके अलग अंदाज के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!