Breaking News :
>>देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी>>सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं>>मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास>>फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाए- मुख्य सचिव>>श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये

पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 जून 2026, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता राशि का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 4,400 श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं, इसलिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रमिक राज्य की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी हैं और सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!