Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, राज्य आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान

देहरादून में 08 नवंबर को होगा भव्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिखेगी आंदोलन की झलकियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 06 नवंबर,2025, देहरादून। उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगाँठ) के मौके पर 08 नवंबर, 2025 को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए जायेंगे। पुलिस लाईन रेसकोर्स में तहसील सदर एवं मसूरी के अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं तहसील ऋषिकेश व डोईवाला के अंतर्गत आने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में और परगना विकासनगर व चकराता के अंतर्गत आने वाले आंदोलनकारियों को तहसील विकासनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

देहरादून रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में 08 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समारोह की सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सम्मान समारोह उन वीर आंदोलनकारियों को समर्पित होगा, जिनके अथक संघर्ष और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। राज्य आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रजत जयंती समारोह उत्तराखंड आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण करने और नई पीढ़ी को राज्य निर्माण के संघर्ष से प्रेरणा देने का एक प्रयास है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आंदोलन की झलकियाँ दर्शाने वाली प्रदर्शनी और राज्य के विकास पर आधारित प्रस्तुति भी होगी। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सजावट के साथ मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सुरक्षा, सांस्कृतिक प्रोग्राम, स्वच्छता एवं सफाई इत्यादि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पूरा किया जाए। साथ ही ऋषिकेश और विकासनगर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को भी शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी सहित वर्चुअल माध्यम से व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!