Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल सभा के जरिए जनता के सामने रखा 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा – “प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगा”

500 से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतारा, 2025 में होगा उत्तराखंड का दशक

2025 में देश का नंबर वन राज्य होगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। कोरोना महामारी के बीच चुनावी गाइडलाइन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने अन्य पार्टियों पर बढ़त बनाते हुए आज पहली वर्चुअल सभा की। देहारादून स्थित पार्टी के स्टुडियो से अपने सम्बोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में संचालित 1.5 लाख करोड़ की योजनायें और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगा।

इस अवसर पर उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला कि जिन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल कोई बड़ा कार्य नहीं किया, जो सूबे में इतने बड़े पैमाने पर होने वाले विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, वह लोगों को अब बरगलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कॉंग्रेस के साथ साथ ‘आप’ पार्टी को निशाने पर लेते हुए दिल्ली दंगों में उत्तराखंड वासियों की हत्या के गुनाहगारों को बचाने का आरोप लगाया ।
 
मुख्यमंत्री धामी ने जनता के सामने रखा 5 साल का रिपोेर्ट कार्ड

भाजपा और प्रदेश की इस पहली वर्चुअल सभा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है, चाहे वह चार धाम आल वेदर सड़क हो, भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट हो या लिपुलेख के रास्ते निर्माणाधीन कैलाश मानसरोवर मार्ग। इतना ही नहीं देहरादून, हल्द्वानी सहित राज्य के जनपदों को दिल्ली से जोड़ने वाले सभी मार्गों को न केवल सुगम बनाया है साथ ही दूरियाँ भी बेहद कम कर दी है। केदारनाथ त्रासदी के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते मोदी की मदद को ठुकराने वाली कॉंग्रेस को आईना दिखाते हुए धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ ने मोदी जी को अपने धाम के पुनर्निर्माण के लिए ही आशीर्वाद देकर 2014 में प्रधानमंत्री बनाया। यही वजह है कि मोदी जी ने 400 करोड़ से अधिक की योजनाएँ स्वीकृत कर श्री केदार धाम को भव्य और दिव्य बनाने का चमत्कारिक कार्य किया है । इतना ही नहीं बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टरप्लान बनाकर 250 करोड़ की व्यवस्थता मोदी सरकार ने की है। साथ ही साथ देहरादून के ज्योलिग्रांट एयरपोर्ट को उच्चीकृत कर शीघ्र अंतराष्ट्रीय बनाया जा रह है । साथ ही
पंतनगर, पिथोरगढ़, गौचर, उत्तरकाशी आदि अनेक स्थानों पर हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने कार्य भाजपा सरकार ने किया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी नेतृत्व में अटल आयुष्मान योजना को प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया, जिसका परिणाम है कि अब तक लगभग 4 लाख लोग इस मेडिकल सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, अटाला आवास आदि अनेकों योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। वहीं दूसरी और कॉंग्रेस की सभी सरकारें एक खास वर्ग या तबके के लिए ही योजनायें बनाने में लगी रहती थी क्यूंकी कॉंग्रेस और कारेपशन एक दूसरे के प्रयाय हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कॉंग्रेस में उमड़े सैनिक प्रेम को ढोंग करार दिया

मुख्यमंत्री धामी ने कॉंग्रेस में उमड़े सैनिक प्रेम पर निशाना लगते हुए कहा कि इस पार्टी के नेता दिवंगत जनरल विपिन रावत को सड़क का गुंडा कहते थे, आज अपनी सभाओं में उनके बड़े बड़े कट आउट लगाकर ढोंग कर रहे हैं । जिन्होने वन रैंक बन पेंशन की मांग को हमेशा दबाये रखा, कभी सैनिकों के लिए जरूरी साजो समान और आधुनिक हथियारों की चिंता नहीं की और तो और जबाबी हमलों को लेकर सीमा पर खड़े सैनिकों के हाथ तक बांधे हुए थे द्य वही अब सैन्य प्रेमी होने का स्वांग रचाकर चुनाव में उतरे हुए हैं।
 
2025 में देश का नंबर वन राज्य होगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी कहा कि उनके द्धारा अब तक 500 से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू किया जा चुका है। चाहे गन्ने के मूल्यों में 29.50 रुपए वृद्धि की बात हो, नजूल भूमि स्वामियों को उनका हक दिलवाने की बात हो, मलिन बस्तियों को पक्का करने की बात हो, बांग्लादेश से आए शरणार्थियों के परिचय पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की बात हो, चाहे सभी सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात हो। ऐसे अनेकों कार्य हैं जिन्हें हमारी सरकार ने जनता के आशीर्वाद से ही पूरा किया है। हमें विश्वास है कि सूबे की जनता हमे पुनः चुनाव में प्रचंड विजय दिलाकर वर्ष 2025 की रजत जयंती से पूर्व ही उत्तराखंड का दशक शुरू करवाने का मौका देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!