Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

हमारी सरकार द्वारा एमएसएमई और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 11 जून 2023, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सम्मिलित देहरादून व्यापार मण्डल सहित 162 व्यापार मण्डलों तथा संगठनों से जुड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, बल्कि निरंतर बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन और प्रतिभा के 4टी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगले 25 वर्षों में जब भारत एक अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित होगा, उसमें व्यापारियों, उद्यमियों का अहम योगदान होगा। व्यापारी, उद्यमी ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और ब्राण्ड इण्डिया के सबसे अच्छे ब्राण्ड अम्बेसडर भी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मोदी जी ने 9 वर्ष के उत्कर्ष कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं संवर्द्धन हेतु अनेकों योजनायें देश को दी है। ऐसी योजनायें जिनके द्वारा आज देश के गरीब से गरीब व्यक्ति रोटी, कपड़ा और मकान की सुविधा आसानी से प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है। देश को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गोवा और देहरादून के बीच डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू की जा रही है। अब मात्र दो घंटे में देहरादून से गोवा पहुँचा जा सकेगा। इससे राज्य में पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। हमारी सरकार द्वारा एमएसएमई और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार व्यापार विकास को सुविधाजनक बनाने व निवेश को आकर्षित करने के लिए आवश्यक इकोसिस्टम तैयार कर रही है। हाल ही में देहरादून से दिल्ली वन्दे भारत ट्रेन के शुभारम्भ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड को विकास के नवरत्न की बात कही, जिसके तहत केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में ₹1300 करोड़ से पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है, ₹2500 करोड़ की लागत से केदारनाथ और हेमकुण्ड साहिब रोपवे का कार्य किया जा रहा है, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर काम किया जा रहा है, राज्य में होम स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में 4000 से अधिक होम स्टे रजिस्टर्ड हो चुके हैं, 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास किया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर में AIIMS सेटेलाइट सेंटर का विस्तार किया जा रहा है। ₹ 2,000 करोड़ की टिहरी लेक डेवलपमेंट परियोजना पर कार्य हो रहा है। ऋषिकेश-हरिद्वार को एडवेंचर टूरिज्म और योग की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी जल्दी काम शुरू होगा |

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का विषय गंभीर है। माननीय न्यायालयों के आदेशों के क्रम में प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण के समाप्त कराने का अभियान चलाया जाता है। इस दिशा में आमजन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। आगे भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मुद्दों को गंभीरता से लेगी तथा न्यायसंगत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तराखण्ड में भी हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमारे राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए की गई पहल पूरे देश में एक नजीर बन सकती हैं। देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून सबसे कम समय में लागू करने का श्रेय हमारी राज्य सरकार को जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे भौगोलिक दृष्टि से अपेक्षाकृत छोटे राज्य के लिए वास्तव में यह अत्यंत गौरवशाली उपलब्धि है, जिसे जी-20 की तीन बैठकों के आयोजन का सुअवसर मिला है। हम राज्य में आयोजित होने वाली आगामी जी-20 की बैठक के लिए अत्यन्त उत्साहित एवं उत्सुक हैं। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि राज्य में जी 20 की सभी बैठकों के हमारे अनुभव अविस्मरणीय रहेंगे। राज्य में जी-20 के सम्मेलनों का आयोजन हमारे लिए नए अवसर, नए अनुभव, अपनी पारम्परिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत, पर्यटन की क्षमताओं को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का स्वर्णिम अवसर है।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल तथा 162 विभिन्न व्यापार मण्डलों व संगठनों के सदस्य, भारी संख्या में व्यापारी तथा उद्योगपति उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!