Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने किया जनपद पिथौरागढ़ की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

इनर लाईन ई-पास पोर्टल का किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र धारचूला, पिथौरागढ़, डीडीहाट तथा गंगोलीहाट की 113.34 करोड़ रूपये की 47 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 73 करोड़ रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण तथा 40.34 करोड़ रूपये की 19 योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र के ओम पर्वत, आदि कैलाश, छोटा कैलाश क्षेत्र में आवागमन हेतु पर्यटकों को इनर लाइन ई-पास रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हेतु “इनर लाइन ई-पास पोर्टल” का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने पं० नैन सिंह रावत, शैतान सिंह और मान सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। उन्होंने पं० नैन सिंह रावत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए हमने कई संकल्प लिए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। हमने प्रदेश की जनता से जो वायदे किये हैं, वे सभी पूरे किये जायेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली केबिनेट में उत्तराखण्ड के सभी लोगों के लिए एक समान कानून के लिए समिति बनाने को केबिनेट से मंजूरी दी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर प्रतिदिन 500 रूपये किया गया है। सरकार ने पति-पत्नि दोंनों को वृद्धावस्था पेंशन देने का निर्णय लिया है और इसकी धनराशि भी बढ़ाई है। प्रदेश में गरीब परिवारों को एक साल में तीन गैस सिलेण्डर मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए बजट का प्राविधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई, रेल, सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है। श्री बद्रीनाथ में विभिन्न कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 250 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन पर तेजी से कार्य हो रहा है। कुमाऊँ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है, इसके लिये जनपद उधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश का सेटलाइट सेन्टर स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के सुद्रवर्ती सुरम्य इनर लाइन क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही के लिये बनाये गये इनर लाइन ई-पास पोर्टल से पर्यटकों को सुविधा होगी तथा अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र में आ सकेंगे।

कार्यक्रम में विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, अध्यक्ष नगरपालिका राजेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा केदार जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान, मख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलधिकारी फिंचा राम चौहन समेत जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!