Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने निभाया वादा, समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का हुआ गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2022, शनिवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव-2022 के समय संकल्प पत्र में किए गए अपने वादे के अनुरूप देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करते हुए, सभी धार्मिक समुदायों को एकरूपता प्रदान करने के मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागु करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इसके गठन के लिए हरी झंडी दी है।

चम्पावत उपचुनाव के लिए आयोजित एक जनसभा में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी के गठन की बात कही। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के नागरिकों के लिए कानून में समरूपता लाने एवं लोकहित के दृष्टिगत समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।
उत्तराखंड सरकार के इस फैलसे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, “देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करते हुए सभी धार्मिक समुदायों को एकरूपता प्रदान करने के लिए न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया गया है।”

राज्यपाल की स्वीकृति से विशेषज्ञ समिति के गठन को लेकर राज्य सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन के साथ उस पर रिपोर्ट करने के लिए इस समि‍ति का गठन किया जा रहा है। इसके अलावा विवाह, तलाक, संपत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार से संबंधित लागू कानून और विरासत, गोद लेने और रख-रखाव और सरंक्षता इत्यादि एवं समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु राज्यपाल की स्वीकृति से विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा रहा है।

समान नागरिक संहिता – विशेषज्ञ समिति

  1. मा० न्‍यायाधीश (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई : चैयरपर्सन
  2. मा० न्‍यायाधीश (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली : सदस्य
  3. श्री मनु गौर, सामाजिक कार्यकर्ता : सदस्य
  4. श्री शत्रुघ्‍न सिंह, आइ.ए.एस.(सेवानिवृत्त) : सदस्य
  5. श्रीमती शिक्षाविद सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय : सदस्य

कमेटी में गठन को लेकर गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। कमेटी समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!