Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में आयोजित युवा कैरियर एवं जागरूकता संवाद की एक दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 दिसम्बर 2021, रविवार, ऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में आयोजित युवा कैरियर एवं जागरूकता संवाद की एक दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा आज जो भी जानकारियां युवाओं को मिली हांगी, यह उनके जीवन मे बहुत उपयोगी होंगी। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश युवा प्रदेश है, सपनों और उर्जा से भरा है, इसको आगे बढाने का काम युवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा की जीवन में सबको अपना एक लक्ष्य जरूर बनाना चाहिए। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प होना जरूरी है। जिस भी क्षेत्र को चुनें उसमें पूरी तन्मयता के साथ जुटना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। समय लौटकर नहीं आता इसलिए जो काम मिला है, उसे पूरे मनोयोग के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा जिंदगी का जो भी लक्ष्य है, उस पर संकल्प लेकर पूरे मनोयोग से कार्य करें सफलता निश्चित मिलेगी। संकल्प में विकल्प नही आने देना है। मन में हमेशा उत्साह होना चाहिए, उत्साह से उर्जा का संचार होता है, अनन्त शक्ति और उर्जा जो चाहे वो करा सकती है। उन्होंने कहा हमारे करियर का रास्ता हमें माता-पिता दिखा तो सकते हैं, लेकिन उसमें चलना हमें ही पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रदेश में रिक्त सरकारी पदों पर तेजी से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। रोजगार के लिए बेरोजगारों को भटकना न पड़े इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है तथा प्रदेश में जगह-जगह रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नौकरियों हेतु आवेदन फीस को निःशुल्क कर दिया है। रोजगार के साथ ही स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद भी किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुॅवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, निदेशक कौशल विकास विनोद गिरी गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!