Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकर्पण और शिलान्यास

चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का किया लोकार्पण

सीएम ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण के लिए 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी किया गया शुभारंभ

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनक चौक, देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और 76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का शिलान्यास कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का फ्लैग ऑफ एवं जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं नगर विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन विकास योजनाओं से देहरादून और आस -पास के क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा होगी। देहरादून शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों के लिए लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग बनने से ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी व समय और संसाधनों की भी बचत होगी। बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत आज से प्रारंभ किए जा रहे 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहन शहर में भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क शुरू होने से जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले पत्रों की ट्रैकिंग और प्रबंधन प्रक्रिया सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट टॉयलेट्स बनाने के साथ ही स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का उच्चीकरण भी किया गया है। देहरादून को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को वायु प्रदूषण से मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ शहर में 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया गया है। 7 अन्य स्थानों पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया गतिमान है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से एक ओर जहां शहरवासियों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता पुनीत मित्तेल, अनिल गोयल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!