Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का किया उद्घाटन

डिजिटल पत्रकारिता को बताया सूचना क्रांति का सशक्त माध्यम

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 अगस्त 2025, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला समूह को शुभकामनायें देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया आज की बदलती दुनिया में त्वरित, सटीक और व्यापक सूचना प्रसारण का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य और देश की जनता तक सही एवं सकारात्मक समाचार पहुँचाना लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमर उजाला डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए डिजिटल समाचार कक्ष और तकनीकी सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में मीडिया संस्थानों के सहयोग को महत्वपूर्ण मानती है और हर स्तर पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अपर सचिव बंशीधर तिवारी, अमर उजाला समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार, तकनीकी टीम के सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!