Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाउस, गौलापार में अधिकारियों की बैठक कर निर्माणदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य को ससमय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2022, बृहस्पतिवार, हल्द्वानी। सर्किट हाउस, गौलापार में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्माणदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य को ससमय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिले में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई अवस्थापना, नहर, वन, जनता दरबार, बहुउद्देशीय शिविरों एवं राष्ट्रीय राजमार्गाे के कार्यों की गहनता से समीक्षा की। जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर योजना बनाए जिससे जनपद की आवश्यकता के अनुरूप विकास को गति मिलेगी।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आयुक्त कुमाऊँ को निर्देश दिये है कि आबादी क्षेत्र एवं सड़क मार्गाे पर जो भी सूखे पेड़ है एवं जिनसे जनमाल एवं जनहानि की सम्भावना है उन्हें तत्काल सम्बन्धित डीएफओ से वार्ता कर कटान हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके साथ ही कुमाऊँ मण्डल के समस्त जिलाधिकारी से समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में जिन स्थानों पर वर्षाकाल में जलभराव की समस्या रहती है उन स्थानों को चिन्हित करते हुये तत्काल उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर निजी रुचि लेकर फॉलो अप करने, अधिकारी को जनता मिलन एवं उनकी शिकायतें व समस्यायें के निस्तारण के लिए समय निर्धारित करना सुनिश्चित करें। दूरस्थ क्षेत्र के आमजन की समस्याओं का निस्तारण ससमय हो सके, इसके लिए ब्लॉक, न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देश्य शिविर एवं जनता दरबार लगाने के निर्देश दिये।
समस्त कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी समय पर पहुँचे व आवश्यक रूप से बायोमेट्रिक व्यवस्था से उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगामी माह में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर मेयर डॉ० जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक वंशीधर भगत, मोहन बिष्ट, सरिता आर्य, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डॉ० जगदीश चंद्र ,सीडीओ डॉ० संदीप तिवारी, डीएफओ टीआर बीजू लाल, संदीप, अभिलाषा सिंह, चन्द्र शेखर जोशी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आर पी सिंह, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, विजय बिष्ट, डॉ० अनिल कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!