Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले व्यक्तियों की मदद हेतु हेल्प डेस्क गठित करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसंबर 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले व्यक्तियों की मदद को हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे आगंतुकों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सचिवालय की बेहतर कार्यप्रणाली के लिए अनुभाग अधिकारियों को साल में एक बार अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाए। अनुभाग अधिकारी कार्यों के बेहतर संपादन के लिए कोई अन्य प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

सचिवालय प्रदेश का दर्पण है : मुख्यमंत्री

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सुराज, सुशासन, सरलीकरण एवं समाधान के संबंध में अनुभाग अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश का दर्पण है। यहीं से प्रदेश की दशा, दिशा एवं व्यवस्था का नीति निर्धारण होता है।

प्रयास किया जाए कि सचिवालय में नई कार्य संस्कृति से कार्य हों। कार्यों के सफल संचालन के लिए अनुभागों को हर संभव सहायता दी जाएगी। अनुभाग अधिकारियों को जो विभाग दिए जाते हैं, उनसे संबंधित कार्यों की बेहतर जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें विभागाध्यक्ष कार्यालय में भी भेजा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सचिवालय परिसर में स्वच्छता के साथ ही शौचालयों की भी अच्छी व्यवस्था हो।

मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने कहा कि समय-सयम पर अनुभाग अधिकारियों को फील्ड का भी भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने अनुभाग अधिकारियों से जनहित की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रकृति की फाइलों को पहले निस्तारित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि कोई भी पत्रावली परामर्शी विभागों में भेजने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उसकी नोटिंग में परामर्श बिंदु का स्पष्ट उल्लेख हो। ई-आफिस प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठकों के लिए अब ई-फाइल, ई-मेल एवं वाट्स एप के माध्यम से भी अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।

इस दौरान अनुभाग अधिकारियों ने सुझाव दिए कि जिस अधिकारी की फाइल नोटिंग में वार्ता लिखा जाता है, तो उच्च स्तर पर भी उसी अधिकारी को वार्ता पर जाना चाहिए। अपने स्थान पर दूसरे को भेजने की प्रवृत्ति समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने फाइलों के त्वरित निस्तारण के लिए इनमें समयबद्धता सुनिश्चित किए जाने का भी सुझाव दिया।

मसूरी की पेयजल योजना समय से पहले पूरी हो : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डाॅo एस.एस. संधु ने मसूरी क्षेत्र की पेयजल योजना को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव डाॅo संधु ने मंगलवार को सचिवालय में मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मियों में मसूरी क्षेत्र के निवासियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2023 से पहले इस योजना को हर स्थिति में पूरा किया जाना चाहिए। समय से कार्य पूरा करने के लिए उन्होंने रात्रि के समय का उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से संपर्क कर रात्रि में रोड क्लोजर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रत्येक कार्य के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। गर्मियों से पहले पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को प्रेषित करने को कहा। इस अवसर पर अपर सचिव पेयजल उदयराज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!