Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

➤ कार्य मे तेजी लाने के दिये निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2022, सोमवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण किया व नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क में नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जा चुकी है व सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है जिस हेतु शासन से धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।

विदित रहे कि पेयजल निगम ने महापौर से अनुरोध किया था कि सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जाए। इस क्रम में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम द्वारा टेंडर दस्तावेज तैयार किये जा चुके है व 01 नवम्बर, 2022 को टेंडर प्रकाशित कर दिये जायेंगे, जिससे जल्दी ही अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन एसबीआई से नवाबी रॉड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। नहर कवरिंग कार्य मे सिंचाई विभाग द्वारा काफी विलम्ब किया गया है जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है तथा शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए गए है। विदित रहे कि नहर कवरिंग कर सड़क को चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!