Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्‍यमंत्री धामी ने डॉ० निधि उनियाल के स्‍थानांतरण पर लगाई रोक, जानिए पूरा घटनाक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ० निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने तत्‍काल प्रभाव से डॉ० निधि उनियाल के स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ० निधि उनियाल के अल्मोड़ा मेडिकल कालेज संबद्धीकरण एवं उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की खबरों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधू को निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ० संधू ने अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पवार को उपरोक्त प्रकरण की तथ्यात्मक जांच (Fact Finding Enquiry) करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विदित रहे कि गुरुवार को डॉ० निधि उनियाल अस्पताल में अपनी ओपीडी में मरीजों को देख रही थीं। इसी दौरान अस्पताल प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य सचिव डॉ० पंकज पांडेय की पत्नी की तबियत जांचने उनके घर जाने के लिए कहा। मरीजों की भीड़ देखते हुए एक बार डॉ० निधि उनियाल ने असमर्थता भी जताई लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य सचिव के घर जाना जरूरी है। इस पर डॉ० निधि उनियाल अपने दो मेडिकल स्टाफ के साथ उनके घर पहुंचीं। सचिव की पत्नी की जांच करने के बाद डॉक्टर ने जरूरी परामर्श दिया। उसके बाद डॉ० निधि ने ब्लड प्रेशर जांचने की भी बात कही। डॉ० निधि उनियाल के अनुसार बीपी इंस्ट्यूमेंट बाहर कार में छूट गया था, जिसे लेने उन्होंने स्टाफ को भेजा। इस पर सचिव की पत्नी नाराज हो गईं और मोबाइल फोन पर बात करते हुए डॉक्टर के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई। डॉ० निधि उनियाल अपने स्टाफ के साथ अस्पताल लौट गईं। डॉ० निधि ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सचिव की पत्नी से माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन आत्मसम्मान देखते हुए डॉ० निधि ऐसा करने से इंकार दिया और कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। जिसके उपरांत डॉ० निधि उनियाल दून मेडिकल कॉलेज में लेक्चर हेतु चलीं गईं।

इस प्रकरण के चंद घंटों बाद दोपहर लगभग 3:00 बजे डॉ० निधि को सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से संबद्ध करने के सम्बन्धी स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप की कापी दी गयी।

डॉ० निधि उनियाल ने कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य सचिव को अपना इस्तीफा सौप दिया।

इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया, सामाजिक संगठनों से लेकर आप जान-मानस के बीच काफी आक्रोश फैल गया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमन्त्री को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से अवगत कराया था। जिसके बाद संवेदनशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के लिए मुख्‍य सचिव को निर्देश दिए। उन्‍होंने इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी भी बनाने के लिए भी कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!