Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को जिताने की अपील की

एक ओर संस्कृति विरासत का सम्मान करने वाली भाजपा, तो दूसरी ओर मेरा और मेरे परिवार वाली कांग्रेस पार्टी : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 मई 2024, देहरादून/फरीदाबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करतार भडाना, फरीदाबाद (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के बीते 10 वर्षो के विकास कार्य को देखा है। केंद्रीय मंत्री के रूप में कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। उन्होंने जनता से 25 मई को  कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का डंका पूरे विश्व में बजा है। भारत हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। विकसित देश भी भारत के विकास को देखकर अचंभित हैं। दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आकर काम कर रही है जिससे भारत में रोजगार के अवसर बड़े हैं। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का हर पल देशवासियों को अपना परिवार मानकर उन्हें समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा यह योजनाएं कांग्रेस की कागजी योजनाएं नहीं अपितु यह योजनाएं मोदी  की गारंटी हैं। मोदी  के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर संस्कृति विरासत का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर मेरा और मेरे परिवार वाली कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा मोदी जी समान नागरिक संहिता लागू करने की बात करते हैं तो कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है। कांग्रेस कहती है देश के आर्थिक संसाधनों पर पहला अधिकार एक वर्ग विशेष का है। कांग्रेस अब पैतृक संपत्ति पर टैक्स लगाने की बात करती है। ये लोग आम जनता की आधी संपत्ति जब्त कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को देने की बात करते हैं। परिवारवाद वाली पार्टियां ही भ्रष्टाचार में सबसे आगे हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी  कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा नेता बच्चन सिंह आर्य, शिक्षा मंत्री हरियाणा श्रीमती सीमा, विधायक राजेश, नरेंद्र गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!