Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

‘राजधानी दिल्ली में अगर ओमिक्रोन का संक्रमण बढ़ता है तो क्रिसमस और नववर्ष पार्टी पर रोक लगा सकती’ : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में अगर ओमिक्रोन का संक्रमण बढ़ता है तो दिल्ली सरकार क्रिसमस और नववर्ष पार्टी पर रोक लगा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही वह खुद विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं और लगातार समीक्षा कर रहे हैं। दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन के दो मरीज सामने आए हैं। ऐसे में अभी ये बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन यदि मरीज बढ़ते हैं तो प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ओमिक्रोन को लेकर आक्सीजन आपूर्ति, अस्पतालों में बेड और दवाओं के संबंध में कई बार समीक्षा की जा चुकी है।

हम दिल्ली में ओमिक्रोन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो दिल्ली सरकार तैयार है। मुख्य सचिव ने दिए सख्ती के निर्देश दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना के मरीज इस समय बहुत कम हैं, लेकिन इसके बाद भी किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य के खतरे को देखते हुए मुख्य सचिव विजय देव ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। ओमिक्रोन से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। नए वैरिएंट को हल्के में ना ले और दिशा-निर्देशों का पालन कर खुद का सुरक्षित करें और दूसरे लोगों को भी सुरक्षा प्रदान करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!