Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्ड

जहरीली शराब कांड के मुख्य अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार किया जाये: सीएम

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार अब एक्शन मोड में

आकाश ज्ञान वाटिका। राजधानी के पथरियापीर मुहल्ले में हुए जहरीली शराब कांड के बाद सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। मुंबई से लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार रात गृह, आबकारी व पुलिस के अधिकारियों को तलब कर इस घटना और इसके बाद की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने साफ किया कि अगर किसी के संरक्षण की बात सामने आती है तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अवैध शराब पर अंकुश लगाने के मद्देनजर आबकारी एक्ट में संशोधन की जरूरत हो तो इसका प्रस्ताव तैयार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि वह आदमी चाहे धरती पर हो, आसमान में अथवा पाताल में, हर हाल में पकड़ा जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर सख्त नाराजगी जताई कि शहर के बीचों बीच इतना सबकुछ चल रहा हो और हमारी एजेंसियों को पता तक न चले, यह कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी को अभियान चलाने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें जिन लोगों की मिलीभगत हो उन्हें पकड़कर सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त करने के लिए आबकारी एक्ट में किसी प्रकार के संशोधन की जरूरत हो तो उसका प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार को रोकने में आमजन का भी सहयोग लिया जाए।

कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर उसे पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आनंदव‌र्द्धन, सचिव नितेश झा, आइजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला, आबकारी आयुक्त सुशील कुमार, डीएम देहरादून सी.रविशंकर व एसएसपी अरुण मोहन जोशी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!