Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

घाटों पर बिखरी महापर्व छठ पूजा की छटा – उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने किया व्रत का पारायण

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2020, शनिवार। पूर्वांचल में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा में शनिवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने व्रत का पारायण किया। कोरोना वायरस संक्रमण भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पाया और प्रशासन की मनाही के बाद भी त्रिवेणी घाट समेत स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

[box type=”shadow” ]विकासनगर में उगते सूर्य को अर्घ्य देती पूर्वांचली महिलाएं। महिलाओं ने छत पर की प्लास्टिक डालकर पोखर नुमा जगह बना कर उस में खड़े होकर पूजन किया। 

हरिद्वार में भी छठ महापर्व पर व्रती सप्त सरोवर के गंगा किनारे बाबा अमीर गिरी घाट पर पहुंचे। यहां पूजन कर उन्होंने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया।

चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार की सुबह पांच बजे से ही व्रती गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे त्रिवेणी घाट समेत क्षेत्र के सभी गंगा तट व्रतियों और उनके स्वजनों से भर गए थे। सूर्योदय के साथ सभी व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

परिवार के सभी सदस्यों को लेकर व्रती यहां पहुंचे थे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस मौके पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य चढ़ाने के बाद सुहागिनों ने अपने पति के हाथों अन्न जल ग्रहण किया और व्रत का विधिवत रूप से पारायण किया। परंपरा अनुसार गंगा तट पर सुहागिन सास बहू ने एक दूसरे के सिंदूर लगाया। पतियों ने अपनी पत्नी की मांग भरी। सुहागिनी संपूर्ण श्रृंगार कर गंगा के पूजन के लिए आई थी।[/box]

[box type=”shadow” ]अपने घरों से टोकरी में प्रसाद के रूप में ठेकुआ और शरद ऋतु के फलों को सजा कर यहां पहुंचे इन श्रद्धालुओं ने सूर्य देव और गंगा मां को प्रसाद चढ़ाया और उसके बाद सामूहिक रूप से प्रसाद का वितरण किया।

कुछ श्रद्धालुओं ने इस मौके पर आतिशबाजी भी की। छठ पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने के बाद सार्वजनिक छठ पूजा समिति के सदस्यों ने मां गंगा और सूर्य की आरती कर दुग्ध का अभिषेक किया। त्रिवेणी घाट से भीड़ छंट जाने के बाद श्रद्धालुओं के साथ छठ पूजा समिति के सदस्यों ने गंगा में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था यहां की गई थी।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!