Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

गेस्ट हाउसों में शुरू होगी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा, प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा चार्ज 

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउसों में टीएचडीसी की ओर से चार्जिंग स्टेशन की सुविधा फरवरी में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सुविधा के बाद उत्तराखंड आने वाली गाड़ियों से जो प्रदूषण होता है, उससे भी राहत मिलेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों से भी पर्यटक आसानी से घूम सकेंगे। निगम की ओर से अक्टूबर में ही इस संबंध में टीएचडीसी के साथ समझौता किया गया था। पर्यावरण अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए योजना को बनाया गया है। इसके बाद टीएचडीसी को अपने गेस्ट हाउसों में जगह उपलब्ध कराई गई है। पर्यटन स्थलों के आसपास चार्जिंग स्टेशन न होने की वजह से दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों को कई बार अन्य राज्यों का प्लान करना पड़ता है या प्लान को निरस्त करना होता है।

इसके साथ ही कई बार पर्यटकों को अपना वाहन होने के बावजूद बसों में धक्के खाकर जाने को मजबूर होना पड़ता है। चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने के बाद पर्यटक कई स्थलों का भ्रमण कर पाएंगे। वर्तमान में देहरादून में माल और होटलों में ही चार्जिंग स्टेशन हैं लेकिन इस व्यवस्था के बाद दून के द्रोण होटल में भी चार्जिंग सुविधा आसानी से मिल सकेगी, जो कि आइएसबीटी से कुछ ही दूरी पर है। ये सुविधा सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं बल्कि स्थानीय निवासियों को भी मिलेगी। अभी तक आमजन घर या होटल, माल में वाहन को चार्ज करते हैं। साथ ही पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए डीजल या पेट्रोल वाहन का इस्तेमाल चार्जिंग सुविधा न होने के कारण करते हैं। पर्वतीय जिलों में कहीं भी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। लेकिन अब पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद सकेंगे। एक बार में दो वाहन चार्ज हो सकेंगे।

निगम की ओर से यह सुविधा ऋषिकेश, होटल द्रोण देहरादून, डाकपत्थर, धनोल्टी, उत्तरकाशी, तिलवाड़ा, रामपुर, ऊखीमठ, टिहरी लेक रिसार्ट कोटी कालोनी, जोशीमठ, बद्रीनाथ, देवप्रयाग, पिरानकलियर में शुरू की जाएगी। निगम की ओर से टीएचडीसी से इसके लिए प्रति यूनिट का चार्ज लिया जाएगा। ये चार्ज 1.25 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा। टीएचडीसी की ओर से अभी प्रति वाहन पर कितना चार्ज किया जाएगा, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

टीएचडीसी के सीनियर मैनेजर आनंद अग्रवाल के अनुसार, चारधाम के कपाट खुलने से पहले सभी गेस्ट हाउसों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि तीर्थ यात्रियों को वाहन चार्ज करने की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए सोचना न पड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!