Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा-2024 : 23 हजार के पार पहुँचा ग्रीन कार्ड का आँकड़ा, 17,986 ट्रिप कार्ड किए जारी 

एक करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुका परिवहन विभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 मई 2024, देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 23 हजार पार हो गया है। टैक्सी के लिए सबसे ज्यादा ग्रीन कार्ड जारी हुए हैं। इससे परिवहन विभाग एक करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुका है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया, चारधाम यात्रा के लिए चार अप्रैल से ग्रीनकार्ड बनाने का काम शुरू हुआ था। बताया, अब तक 23,662 ग्रीनकार्ड बन चुके हैं। इनमें बसों के 2,557, मिनी बसों के 3,665, मैक्सी कैब के 5,481, टैक्सी कैब के 11,959 ग्रीन कार्ड शामिल हैं। परिवहन विभाग को इन ग्रीन कार्ड से अब तक एक करोड़ 19 लाख 12 हजार 150 रुपये शुल्क प्राप्त हो चुका है। बताया, अब तक 17,986 ट्रिप कार्ड जारी किए जा चुके हैं। भद्रकाली, ब्रह्मपुरी, कुठालगेट व बाड़वाला चेकपोस्ट पर अब तक 11,142 वाहनों को चेक किया गया है, जिनमें से 600 वाहनों का विभिन्न अभियोगों में चालान किया गया है।

प्रवर्तन दलों ने यात्रा मार्गों पर 18,176 वाहनों का चेक किया, जिनमें से 1,822 के चालान किए गए हैं। संयुक्त रोटेशन की 1,533 बसों के माध्यम से 48,485 यात्रियों, परिवहन निगम की 163 बसों के माध्यम से 5,252 यात्रियों को मिलाकर कुल 1,696 बसों से 53,737 यात्रियों को यात्रा पर भेजा गया है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड परिवहन शटल सेवा से अब तक 2,263 वाहनों के 34,965 फेरों के माध्यम से 2,83,340 यात्रियों को यात्रा पर भेजा गया है। उन्होंने बताया, संयुक्त रोटेशन ने 2,033 बसों और परिवहन निगम ने 125 बसों की व्यवस्था की है। इसके अलावा करीब 300 बसों का संचालन हरिद्वार से यात्रा के लिए किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!