Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हल्की बारिश से होगी चुनौती

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं और यात्रा तैयारियों के नाम पर अब तक सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इतनी अल्प अवधि में अधूरी तैयारियां कैसे पूरी हो पाएंगी। देखा जाए तो यह प्रशासन के लिए भी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

उत्तराखंड के चार धामों में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में पड़ते हैं। लेकिन, इन धामों को जोडऩे वाले गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर डेंजर जोन के स्थायी इंतजाम अब तक नहीं हो पाए हैं। जबकि, बीते यात्रा सीजन की तुलना में इस बार स्थितियां भिन्न हैं।

गंगोत्री में बेली ब्रिज, डाबरकोट व धरासू बैंड के भूस्खलन जोन जैसे कई ऐसे स्थान हैं, जो हल्की-सी बारिश में भी संकट खड़ा कर सकते हैं। लेकिन, इन पर अब तक प्रशासन का ध्यान ही नहीं गया। यह ठीक है कि बीते दस दिनों के अंतराल में प्रशासन दो बैठकें और दो बार हाईवे पर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुका है। पर, व्यवस्थाओं को सुचारु करने की सक्रियता दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही।

डाबरकोट भूस्खलन जोन

यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट का भूस्खलन जोन इस बार हल्की-सी बारिश होने पर भी कहर ढा सकता है। स्वयं प्रशासन इस बात को स्वीकार कर रहा है और इसके लिए डाबरकोट से पहले ओजरी में पार्किंग, शौचालय आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, इस भूस्खलन जोन का उपचार या फिर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई।

धरासू बैंड का भूस्खलन जोन 

गंगोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन इस बार स्थिति को और विकट बना सकता है। भूस्खलन जोन वाले क्षेत्र में कङ्क्षटग तो कर दी गई है, लेकिन ट्रीटमेंट नहीं किया गया।

यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण 

यमुनोत्री हाईवे पर धरासू से लेकर सिलक्यारा तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। पहाड़ी की कई स्थानों पर कङ्क्षटग भी की गई, लेकिन भूस्खलन रोकने को कोई कदम नहीं उठाए गए।

गंगोरी बेली ब्रिज 

गंगोत्री हाईवे पर बेली ब्रिज के तैयार होने तक यात्रा असी गंगा नदी पर ह्यूम पाइप डालकर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगी। लेकिन, अगर बारिश हुई वैकल्पिक मार्ग के टिकने के आसार नहीं हैं। हल्की बारिश में भी इस मार्ग पर वाहनों के फिसलने की आशंका बनी हुई है।

सभी विभागों को दिए गए निर्देश 

डीएम उत्तरकाशी डॉ. आशीष चौहान के मुताबिक संबंधित सभी विभागों को चारधाम यात्रा की सुचारु व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 18 अप्रैल को खुलेंगे। लेकिन, यात्रा केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद ही गति पकड़ेगी। इसलिए हमारे पास 25 अप्रैल तक का वक्त है। गंगोरी बेली ब्रिज भी एक माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!