Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डदेहरादून

मसूरी विस में सेंट्रल पार्क का हुआ लोकार्पण, वेंडर जोन का भी शिलान्यास

विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी रहे उपस्थित

देहरादून। शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 06 दून विहार जाखन में 21 लाख रुपए की लागत से सैंट्रल पार्क के सौन्दर्यकरण का लोकार्पण तथा वार्ड संख्या 06 दून विहार में 73.01 लाख रुपए की लागत के वैडिंग जोन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। इसके निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नलकूप, सीवर लाइन, पार्क, सड़के, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि कार्य इस वर्ष पूर्ण किए गए हैं। डॉ अग्रवाल ने सेंट्रल पार्क के शेष कार्य के लिए एमडीडीए को निर्देशित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आगे बढ़ कर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। आज उत्तराखंड विकास और विश्वास के अभूतपूर्व माहौल में, जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य हम सभी का सामूहिक लक्ष्य है और इसे सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित संकल्प“ की पूर्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों में सहयोगी बनें।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में वेंडिंग जोन की मांग यहां चल थी। उन्होंने कहा रेडी, ठेली वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। उन्होंने कहा कि वेंडर जोन के निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लगातार मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद संजय नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, जितेंद्र रावत, निशा शर्मा, अपर नगर आयुक्त बीएस बुंदियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!