Breaking News :
>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड को केन्द्र सरकार की बड़ी सौगात- ज्योतिर्मठ पुनर्विकास के लिए 291 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार, बोले— सुरक्षित और सुनियोजित शहर बनेगा ज्योतिर्मठ

देहरादून। केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ज्योतिर्मठ को आपदा से सुरक्षित करने के लिए 291.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है।

मुख्यमंत्री ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ज्योतिर्मठ के सुनियोजित विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से न केवल आपदा प्रभावित क्षेत्र को स्थिरता मिलेगी, बल्कि भगवान बदरीविशाल के दर्शनों हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, नरसिंह मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

भू-धंसाव से पुनर्निर्माण तक: कैसे बदलेगा ज्योतिर्मठ

2 जनवरी 2023 को ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव के कारण कई घरों और संरचनाओं में दरारें आई थीं, जिससे लगभग 22 प्रतिशत संरचनाएं प्रभावित हुई थीं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और विशेषज्ञ टीमों द्वारा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कराया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनडीएमए, यूएसडीएमएम, आईआईटी रुड़की, यूएनडीपी, सीबीआरआई, वाडिया इंस्टीट्यूट और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों की 35 सदस्यीय टीम ने अप्रैल 2023 में क्षेत्र का दौरा किया और पीडीएनए (Post Disaster Need Assessment) किया। इस आकलन में पुनर्निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सड़क और पुलों जैसी बुनियादी जरूरतों का विश्लेषण किया गया।

सुदृढ़ और सुरक्षित अवसंरचना का होगा निर्माण

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित योजनाओं में प्रारंभिक चरण में अस्थिर क्षेत्रों को स्थिर करने, जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे कार्य शामिल हैं। अलकनंदा नदी के किनारे ‘टो प्रोटेक्शन’, ढलान स्थिरीकरण और जल एवं स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजी गई थी।

मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार किए गए अनुरोधों और गृह मंत्रालय की सिफारिशों के फलस्वरूप यह धनराशि स्वीकृत हुई है। इससे योजनाबद्ध रूप से ज्योतिर्मठ को स्थिर और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

“भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार। ज्योतिर्मठ के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। देवतुल्य जनता को भरोसा दिलाता हूं कि एक सुरक्षित, विकसित, सुनियोजित और सुंदर ज्योतिर्मठ शहर का सपना जल्द साकार होगा। इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”
— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!