Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने किया रोडवेज स्टेशन चंपावत तथा रामलीला मैदान लोहाघाट में कृषक हॉट बाजार का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2022, रविवार, चम्पावत (सू.वि.)। स्थानीय कृषकों, विभिन्न स्वयं समूहों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, उनकी आजीविका को सुदृण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देशानुसार प्रशासन के सहयोग से रोडवेज स्टेशन चंपावत तथा रामलीला मैदान लोहाघाट में कृषक हॉट बाजार का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होने कहा कि इस तरह के प्रयोग से कृषकों की आय में वृद्धि ही नहीं होगी बल्कि जनता को भी कृषकों द्वारा उत्पादित उत्पाद सस्ते दामों में सीधे उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा, हॉट बाजार में स्थानीय कृषकों, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न विभागों द्वारा उत्पादों को एक स्थान में एकत्रित कर लोगों को बिचौलियों के हस्तक्षेप के बिना सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना है। हॉट बाजार साप्ताहिक बाजार होगी जो प्रत्येक सप्ताह के रविवार को लगाई जाएगी। जिसमें छोटे-छोटे कृषक एक समूह में संगठित होकर अपने उत्पादों को जनता तक पहुँचाकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकेंगे।

इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, श्री पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वेसजुला आजीविका स्वायत्त सहकारी समिति, गोल्ज्यू किसान उत्पादन संघ एवं स्थानीय लोग मोजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!