Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
दिल्लीदेश

CBSE Result 2025- जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% और कक्षा 10वीं का 93.66% रहा है। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

12वीं का प्रदर्शन: विजयवाड़ा सबसे आगे, प्रयागराज सबसे पीछे
CBSE की ओर से देशभर के 17 रीजन में सबसे बेहतर प्रदर्शन विजयवाड़ा का रहा है, जहां पास प्रतिशत 99.60% दर्ज किया गया। त्रिवेंद्रम 99.32% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं प्रयागराज 79.53% के साथ अंतिम स्थान (17वां) पर रहा। दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 95.37%, दिल्ली ईस्ट का 95.06%, चंडीगढ़ का 91.61%, पंचकूला का 91.17% और देहरादून का 83.45% रहा।

विद्यालयों का प्रदर्शन
जवाहर नवोदय विद्यालयों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.29% पास प्रतिशत हासिल किया। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.57% रहा, जबकि निजी स्कूलों का प्रदर्शन सबसे कम रहा — 87.94%।

गाजियाबाद और नोएडा का रिजल्ट
गाजियाबाद में जयपुरिया स्कूल की निशिका भंडारी और सेंट टेरेसा स्कूल की रूपसा ने 99.4% अंक हासिल किए। वहीं नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की सिया मखीजा ने 99.02% अंक प्राप्त किए। गौतमबुद्ध नगर जिले में इस बार 81.29% छात्र पास हुए, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 5% कम है।

लड़कियों ने मारी बाजी
CBSE 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91% रहा, जो लड़कों की तुलना में 5.94% अधिक है। वहीं 10वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी — 95% लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा।

10वीं का प्रदर्शन
10वीं कक्षा में कुल 93.66% छात्र सफल हुए हैं। नोएडा रीजन से इस बार 1,70,111 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,50,795 पास हुए। जिले का कुल पास प्रतिशत 89.41% रहा।

परिणाम ऐसे करें चेक

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbseresults.nic.in

“CBSE Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम की तारीखें: बीते वर्षों की झलक
सीबीएसई ने इस बार भी मई में परिणाम जारी किया। पिछले वर्षों में रिजल्ट इस प्रकार जारी हुए थे:

2019: 6 मई

2020: 13 जुलाई

2021: 3 अगस्त

2022: 22 जुलाई

2023: 12 मई

2024: 13 मई

इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 पास हुए।

CBSE के परिणामों में इस साल हल्की सी बढ़त देखने को मिली है। 12वीं में कुल पास प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई है, जबकि 10वीं का परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा है। लड़कियों का प्रदर्शन दोनों कक्षाओं में लड़कों से बेहतर रहा है। बोर्ड द्वारा जारी न किए जाने वाले टॉपर्स की सूची के बावजूद छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों ने समाज में शिक्षा के प्रति भरोसे को और मजबूत किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!