Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

डुमरियागंज के बीजेपी व‍िधायक राघवेन्‍द्र स‍िंह के ऊपर भड़काऊ भाषण देने पर दर्ज क‍िया गया मुकदमा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर ज‍िले के डुमरियागंज के विधायक व भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप स‍िंह के खिलाफ पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। राघवेंद्र स‍िंह पर आचार संहिता उल्लघंन का बीते सात दिनों में दूसरा मुकदमा है। इसके पहले भवानीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विधायक व भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप स‍िंह का आपत्तिजनक संबोधन

वायरल वीडियो 19 फरवरी को डुमरियागंज थाना के पेड़ारी मुस्तकहम गांव में हुई नुक्कड़ सभा का बताया जा रहा है। डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में विधायक कह रहे हैं- ‘इस गांव के जो हिंदू दूसरी ओर जात बाय, उकरे अंदर मुुस्लिम का खून दौड़त बा। वह मुसलमान हैं।’ इसके अलावा भी आपत्तिजनक संबोधन है। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज भी आ रही है जो किसी का नाम बता रहा है। विधायक यह भी कहते सुने जा रहे हैैं-‘तनि नमवा हम्मे बता दिहो बिहान।’ गांव के…को समझा दो। बड़ा नंगई होई ई गांव में। ‘कुछ लोगों ने इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत प्रशासन तक पहुंची। वीडियो की जांच कराने के बाद उडऩदस्ता प्रभारी राणा प्रताप ङ्क्षसह की तहरीर पर डुमरियागंज थाना में भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज हुआ है।

यह वीडियो 5 दिन पहले का है, लेकिन इन शब्दों का प्रयोग दूसरे संदर्भ में किया गया था। मेरी मंशा किसी को धमकी देने की नहीं थी। मैंने यह बातें कही हैं, मैं इससे इन्कार नहीं कर रहा हूं। भाषण में उदाहरण के तौर पर और अतीत के साथ तुलना कर रहा था। मुझे लगता है कि पूरा भाषण ऐसा नहीं था कि लोग शब्दों को हटा दें या जोड़ दें। – राघवेंद्र सिंह, विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डुमरियागंज।

डॉ० यशवीर स‍िंह, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “भाजपा प्रत्याशी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। शिकायत पर हुई जांच में पुष्टि होने पर प्रत्याशी के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने वाले बयान, जिससे लोक शांति बाधित हो (IPC की धारा 153-ए), किसी वर्ग के धर्म का अपमान (आइपीसी की धारा 295-ए), विभिन्न समुदाय के बीच शत्रुता उत्पन्न करने का प्रयास (IPC की धारा 505-2), धमकी देने के साथ 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!