Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

क्रिसमस पर्व पर महाराज ने पर्यटकों का आह्वान करते हुए कहा, ‘सरकार के उचित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए त्यौहार का लें आनंद’

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसंबर 2020, सोमवार, देहरादून। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने क्रिसमस पर्व पर पर्यटकों का आह्वान करते हुए कहा है कि दिसंबर माह में क्रिसमस के त्यौहार में वह उत्तराखंड अवश्य आयें। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्रिसमस त्यौहार का सप्ताह करीब आ रहा है। क्रिसमस मनाने के लिए उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं साथ ही उनसे हमारा यह भी अनुरोध है कि वह कोविड-19 के लिए सरकार के उचित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छुट्टियों का आनंद लें।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत में सभी जगह क्रिसमस को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तराखंड स्थित होटल और पर्यटन स्थल पर्यटकों के स्वागत में तैयार हैं। उन्होनें कहा कि उत्तराखण्ड के सभी हितधारकों को आने वाले सप्ताह के लिए बुकिंग और ईवेंट के बारे में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जो कि कोरोना काल में एक अच्छी खबर है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, “उत्तराखंड के अनेक जगहों पर बर्फ गिरती है जो क्रिसमस की भावना को प्रदान करता है। हम उन पर्यटकों की अच्छी क्वेरी को देखकर खुश हैं, जो आने वाले सप्ताह में विशेष रूप से क्रिसमस के त्यौहार को मनाने के लिए हमारे राज्य में आने की योजना बना रहे हैं। हमें विश्वास है कि उचित दिशा-निर्देशों के साथ लोग पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे।”

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, संदीप सहानी ने कहा, ‘हम दिल्ली, चंडीगढ़ और आसपास के स्थानों के लोगों से अच्छी बुकिंग प्राप्त कर रहे हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी विभिन्न होटल क्रिसमस त्यौहार को मनाने के लिए थीम पार्टी और केक मिश्रण समारोह का आयोजन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘यह बहुत स्पष्ट है कि कोविड-19 ने इस साल परिदृश्य को बदल दिया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पर्यटकों के साथ-साथ सभी हितधारक भी दिशा-निर्देशों का ठीक से पालन करें।’’

नैनीताल होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (एनएचआरए) के अध्यक्ष, दिनेश शाह ने कहा, ‘हमें क्रिसमस के लिए पर्यटकों की अच्छी बुकिंग मिल रही हैं। यहाँ अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से होटल और रेस्तरां की जाँच करते हैं कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

जिम कार्बेट नेशनल पार्क के पास स्थित एक होटल के मैनेजर अभय त्रिपाठी ने कहा, “हम दिसंबर के आखरी सप्ताह से पहले पर्यटकों की अच्छी बुकिंग प्राप्त कर रहे हैं। पर्यटकों को क्रिसमस त्यौहार पर थीम पार्टियों, संगीत भरी रातों और अन्य गतिविधियों के द्वारा बहुत आकर्षित किया जाता है। हम कोविड-19 के बीच सुरक्षित रहने के लिए अपनी जगह को साफ और सेनेटाइज कर रहे हैं तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!